सशस्त्र सीमा बल ने संगोष्ठी में किसानों को सिखाया आधुनिक खेती के गुर बड़ी संख्या में किसानों ने लिया भाग

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट

जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चरकापत्थर थाना क्षेत्र के सशस्त्र सीमा बल 16वीं वाहिनी के कमांडेंट मनीष कुमार के निर्देश पर गुरुवार को चरकापत्थर में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में पटना से आए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक खेती के फायदे बताएं। संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए सहायक कमांडेंट आशीष वैष्णव ने कहा कि एसएसबी सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्र के विकास में भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रही है।

इसी कड़ी में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी के दौरान राष्ट्रीय बीज निगम पटना से आए कृषि विज्ञानी डा विजय सिंह, डा आशीष श्रीवास्तव व सहायक इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह व उनकी टीम ने किसानों को उन्नत बीजों के उपयोग की जानकारी दी।

किसानों को आधुनिक खेती के गुर सिखाए। इसके साथ श्रीअन्न खाने व उगाने के फायदे भी बताए। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के विभिन्न संकाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम का संचालन कंपनी निरीक्षक रोहित सिंह कर रहे थे।

मौके पर लालीलेवार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रोहित यादव, थम्हन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, पूर्व मुखिया सुंदरलाल सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts