जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्टजिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चल रहे सबकी आकांक्षाएं सबका विकास के तहत आकांक्षी प्रखंडों में संकल्प सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में शनिवार को स्थानीय प्रखंड संसाधन केंद्र में स्कूली बच्चों के बीच वाद विवाद, रंगोली, निबंध, पेंटिंग आदि स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुएप्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सीताराम दास ने कहा कि नीति आयोग के द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तर्ज पर आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत देश के पांच सौ प्रखंडों का चयन किया गया है। इसमें सोनो प्रखंड भी शामिल है। आकांक्षी प्रखंड में 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक संकल्प सप्ताह आयोजित है जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बीआरसी में विभिन्न स्पर्धाओं में चयनित उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं सहित उत्कृष्ट शिक्षक को पुरस्कृत किया गया। मौके पर पूर्व बीआरपी राजेंद्र दास, प्रधानाध्यापक सुनील कुमार, बीआरपी सुधीर कुमार, योगेंद्र शर्मा, कैलाश प्रसाद सिंह, शिक्षक सुमन कुमार, शशि शेखर सुमन, मनोज राम, अजीत कुमार मेहता,लेखापाल राजीव रंजन आदि मौजूद थे।
Related posts
सोनो(जमुई):-युवाओं की अनहद यात्रा पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को लिए पहुंची सोनो
सोनो(जमुई):-युवाओं की अनहद यात्रा पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को लिए पहुंची सोनोसोनो(जमुई):-आस्था का केंद्र है गंडा स्थित ब्रह्म बाबा , वार्षिक पूजा आयोजित
सोनो(जमुई):-आस्था का केंद्र है गंडा स्थित ब्रह्म बाबा , वार्षिक पूजा आयोजितसोनो(जमुई):- अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पूजा पंडाल और घर को मारी टक्कर, मची अफरातफरी
सोनो(जमुई):- अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पूजा पंडाल और घर को मारी टक्कर, मची अफरातफरी