सोनो(जमुई):-बचा चालक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप पलटी



जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट




जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना क्षेत्र के एनएच-333 पर सोनो-चकाई मार्ग के डुमरी चेक पोस्ट के पास तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। हादसा बुधवार रात हुआ। पिकअप पर भूसा लदा था और यह झारखंड के देवघर से सोनो की ओर आ रही थी। दुर्घटना में चालक मामूली रूप से घायल हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पिकअप में सिर्फ चालक था। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि वाहन अनियंत्रित होकर पलटा।चालक मामूली रूप से जख्मी हुआ।

Related posts