शराब पीकर हंगामा करते एक व्यक्ति गिरफ्तार भेजा गया जेल

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट

जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र से एक शराबी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। गिरफ्तार शराबी की पहचान चरकापत्थर थाना क्षेत्र के घोघा के सौरभ कुमार सिंह के रूप में हुई है। इस बाबत थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 333 सोनो चकाई मार्ग के लिपटवा मोड़ से शराब के नशे में सौरभ कुमार सिंह को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस अभियान में थानाध्यक्ष के साथ एसआई उपेंद्र कुमार सिंह व पुलिस जवान मौजूद थे।

Related posts