असली एवं ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने का काम की जा रही है बीजेपी _ :कांग्रेस पार्टी

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह जी के निर्देशानुसार,गोविंदपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान, गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार हाडी के नेतृत्व में चरकपत्थर,बरवड्डा से पकौड़ी बाजार,लोहारवरवा होते हुए किसान चौक,बरवड्डा तक भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया,उक्त कार्यक्रम में सिंदरी विधानसभा के प्रभारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय कुमार सिंह एवं गोविंदपुर प्रखंड के प्रभारी वैभव सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर सिंदरी विधानसभा के प्रभारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय कुमार सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के आह्वान पर एवं माननीय श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में दिनांक 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की शुभारंभ की गई,भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम 7 दिसंबर को कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई,जो 12 राज्यों एवं 2 केंद्र शासित प्रदेशों से 3500 किलोमीटर दूरी तय कर जम्मू कश्मीर में समाप्त होगी, कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार,जिन प्रदेशों से होकर भारत जोड़ो यात्रा नहीं गुजरेगी वैसे राज्यों के जिलों में बूथ स्तर तक भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित किया गया है,भारत जोड़ो कार्यक्रम को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा द्वितीय चरण में जिला के सभी प्रखंड एवं नगर वार भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम आयोजित की जा रही है और इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी उक्त कार्यक्रम को लगातार 5 महीना निरंतर जिला के सभी प्रखंड,नगर,वार्ड एवं पंचायतों में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम आयोजित की जा रही है।
आगे वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय कुमार सिंह ने कहा कि देश में आज महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से देश की जनता जूझ रही है, केंद्र सरकार ने देश में पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस एवं खाद्य सामग्रियों के दामों में बेहताशा वृद्धि कर लोगों को कमर तोड़ने का काम किया है, भारत जोड़ो यात्रा इसलिए जरूरी है क्योंकि देश में तानाशाही एवं नकारात्मक की राजनीति की जा रही है और जनता से जुड़े असली एवं ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने का काम की जा रही है,कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य महंगाई,बेरोजगारी जैसे जनता से जुड़े महत्वपूर्ण ज्वलंत मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करना है,कांग्रेस पार्टी देश में हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगी,देश को जाति और वर्ग में धर्म के नाम पर इतनी नफरत पैदा हो गई है कि अगर इसे समय रहते संभाला नहीं गया तो गृह युद्ध तक होने की संभावना हो सकती है,कांग्रेस पार्टी से सदैव देश हित में लोगों के लिए तत्पर और खड़ी रही है और आगे भी रहेगी,कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य देश में प्रेम भाईचारा सद्भावना बना रहे,आजादी के इतने साल बाद भी सिर्फ कांग्रेस ही नहीं भारत के करोड़ों लोगों भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत महसूस कर रहे हैं,भारत छोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक कार्यक्रम है और इस कार्यक्रम के माध्यम से देश की एक नई दिशा और दशा तय करेगी,माननीय राहुल गांधी जी के इस ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने कोने से करोड़ों लोगों का अपार समर्थन मिल रही है और भारी संख्या में लोग भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में जुड़ रहे हैं।
मौके पर गोविंदपुर प्रखंड के प्रभारी वैभव सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक आयोजित भारत जोड़ो यात्रा एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है,इस कार्यक्रम के माध्यम से देश में प्रेम,भाईचारा सद्भावना के साथ देश को सशक्त व मजबूत बनाने का संदेश देने के साथ-साथ वर्तमान परिस्थिति में केंद्र सरकार की विफलता के कारण देश में व्याप्त महंगाई और बेरोजगारी एवं जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दे जिसका निराकरण करने में केंद्र सरकार विफल रही है,कांग्रेस पार्टी उस विषय वस्तु के साथ-साथ केंद्र सरकार की विफलताओं को लोगों तक ले जाने का काम करेगी,भारत जोड़ों यात्रा में लोगों का अपार समर्थन मिल रही है और करोड़ों लोग इस यात्रा में जुड़ रहे हैं और निश्चित रूप से भारत जोड़ो यात्रा देश की एक नई दिशा और दशा तय करेगी।
मौके पर गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार हाड़ी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी की एक ऐतिहासिक पहल है,इस ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने कोने से करोड़ों लोगों का अपार समर्थन मिल रही है और निश्चित रूप से राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा देश के लिए नई दिशा और दशा तय करेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिंदरी विधानसभा के प्रभारी विजय कुमार सिंह ,गोविंदपुर प्रखंड प्रभारी वैभव सिन्हा,कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा,शमशेर आलम,पंकज मिश्रा,किरीटी भूषण रूज,अनिल साव,संजय महतो,नवनीत नीरज,जहीर अंसारी,राजू दास,आसिफ रजा,सत्यानंद पांडे,सरफुद्दीन अंसारी,टिंकू अंसारी,रफीक अंसारी,रविंद्र नाथ चौधरी,मधुसूदन पंडित,रवि चौधरी,अशोक दत्ता,विश्वनाथ बाऊरी,निरंजन तुरी,गोपाल दास,टिंकू चौधरी,पंकज चौधरी,उत्तम मिश्रा,पमपम राय,नवीन चौधरी,देवनारायण पंडित,निताय हाडी,मीना देवी,वीरेंद्र रवानी,फागु कुम्हार,केसरी देवी,सुनील कुम्हार,ईश्वर रजवार,पोलिता देवी,पिंकी देवी,उषा देवी,आशा देवी;रेखा देवी,सोनी देवी,दिनेश हाडी,बालेश्वर हाडी, ब्रह्मानंद चौधरी,मुकेश कुमार दास,तबरेज अंसारी,सत्येंद्र तुरी,नवल बाऊरी,प्यारे लाल महतो,शिवा महतो,नरेंद्र महतो,वासु महतो,मुकेश कुमार हाजरा सहित भारी संख्या में महिला,पुरुष मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related posts