Posted by Dilip Pandey
धनबाद/दुमका: मंगलवार को दुमका जिला कांग्रेस कार्यालय में दुमका जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी की अध्यक्षता में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।इस बैठक में दुमका जिला कांग्रेस प्रभारी रवींद्र वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ज्ञातव्य हो कि 14 जनवरी 2024 से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की प्रारंभ हुई तथा विभिन्न राज्यों से हो करके झारखंड में 804 किलोमीटर की यात्रा करेगी।झारखंड के कांग्रेसी इससे काफी उत्साहित है और दुमका जिला कांग्रेस कमेटी भी राहुल गांधी की स्वागत को लेकर बहुत ही उत्साहित है। दुमका जिला के तमाम कांग्रेसी इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए वृहद तैयारी कर रही हैं।भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जन जन से जोड़ने के लिए दुमका जिला के कांग्रेसी संकल्पित होकर आम जनता को सीधा कांग्रेस के नीतियों एवं सिद्धांतों से जोड़ने का संकल्प लिया।संथाल परगना की पारंपरिक संस्कृति की प्रस्तुति दुमका जिला कांग्रेस कमिटी प्रस्तुत करेंगे।मुख्य रूप से उपस्थित जिला प्रभारी रवींद्र वर्मा ने कहा की दुमका जिला प्रत्येक कार्यक्रम में अपनी अलग पहचान बनाई है।और हम आशा करते हैं कि आने वाले दिन में जो राहुल गांधी की दुमका यात्रा होगी,वह भी अविस्मरणीय होगी।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह दुमका जिला के प्रभारी रविन्द्र वर्मा,महासचिव डा. सुशील मरांडी, प्रदेशसचिव अरबी खातून, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता श्यामल किशोर सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजा मरांडी, मनोज अम्बष्ट, प्रेम कुमार साह,किशोर कुमार, शमशाद अंसारी, युगल किशोर सिंह, अरविन्द कुमार, संजीत सिंह, महबूब आलम, शहरोज़ शेख, अलीम इमाम टिंकू, राजीव जयसवाल, सागेन मुर्मू, मार्था हांसदा, छबी दास, अमरलता सिंह, गरिमा उर्वशी सिंह, बाहामुनि हांसदा, बेग़म खातून, गीता हेम्ब्रम, स्टेंशीला हेम्ब्रम, चिंता देवी, मजीद अंसारी, योगानंद सरकार, अशोक यादव, रोहित रंजन, जमाल उद्दीन अंसारी, विलियम टुडू, खुर्शीद आलम, रोमी इमाम, कलाम अंसारी, संतोष सिंह, स्टीफ़न मरांडी, सुनील किस्कू, दीपक यादव, अमित सिंह, आशीष सिंह, महेश यादव, श्याम सुन्दर भगत, दीपक अग्रवाल, सुबोध मंडल, पोलूस मुर्मू, विमल बेसरा, स्टीफ़न बेसरा, शाहिद अंसारी,अनुज मंडल, सरोज मरांडी, सिकंदर, संजय राय, मो. हसनैन दशरत मंडल, बीरबल दत्ता, मो.असगर,मानू खान, जेम्स हेम्ब्रम, स्टीफ़न मरांडी, सुभाष कुमार मुर्मू, देवीसल हांसदा,पोल्सियस मुर्मू, सामूएल मरांडी, लुखीराम मुर्मू, दिनेश किस्कू, किशोर कुमार आदि उपस्थित थे।

