मायुमो धनबाद विधानसभा क्षेत्र की बैठक संपन्न जन आंदोलन ही मासस की पहचान : आनंद महतो


धनबाद: शनिवार 27 जनवरी को मार्क्सवादी युवा मोर्चा धनबाद विधानसभा क्षेत्र की एक बैठक मासस केंद्रीय कार्यालय टेंपल रोड, पुराना बाजार में संपन्न हुई।बैठक में मुख्य रूप से मासस के केंद्रीय अध्यक्ष सह पुर्व विधायक आनंद महतो उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि मासस धनबाद लोकसभा क्षेत्र से मायुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश रवानी को प्रत्याशी बनाया है। युवा मोर्चा के सभी सदस्यों का दायित्व बनता है कि विधानसभा स्तरीय बैठक कर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़े एवं खटकर खाने वाले मजदूर-किसानों के बीच जाकर मासस के जन आंदोलन को विस्तृत रूप से बताएं। बैठक में मुख्य रूप से मायुमो जिला अध्यक्ष पवन महतो, जिला सचिव राणा चटराज, जिला उपाध्यक्ष संतोष रवानी,कृष्ण कुमार उर्फ लला,शिशुपाल, अरविंद तिवारी,अशोक पासवान,सनी पासवान, प्रकाश महतो आदि शामिल थे।

Related posts