धनबाद:संस्था एक प्रयास भारत,झारखंड प्रदेश की ओर से गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी के अवसर पर शुक्रवार की शाम आनलाईन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार संजय सिंह चंदन एवं अध्यक्षता किया वरिष्ठ साहित्यकारा डॉ. कविता विकाश ने, सरस्वती वंदना एवं संचालन प्रसिद्ध साहित्यकारा, ग़ज़लकारा डॉ. संगीता नाथ ने किया। डॉ. संगीता नाथ ने बेहतरीन सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज़ किया।कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय सलाहकार अमित मालवीय हर्ष (भोपाल), राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू चौरसिया,गीतकार (इंदौर), झारखंड प्रदेश अध्यक्षा रत्ना वर्मा राज,डॉ. नीरा प्रसाद, कवयित्री स्नेह प्रभा पांडेय, कवयित्री पूनम सिन्हा प्रीत ,(देवघर) कवयित्री डॉ. सुदेश चुग, कवि कृष्ण देव यादव, कवयित्री कल्याणी झा, आदि ने शानदार देश भक्ति गीतों, ग़ज़लों और कविताओं से शाम को देश और शहीदों को समर्पित किया।सभी की रचनाओं को दर्शकों ने खूब सराहा।
धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ साहित्यकारा रत्ना वर्मा राज ने किया।