![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240509-WA0011-240x172.jpg)
हजारीबाग। झारखंड पार्टी हजारीबाग के लोकसभा प्रत्याशी राजकुमार कुशवाहा ने कटकमसांडी प्रखंड के पेलावल, रोमी और सलगांवा में सघन चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में झारखंड पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार कुशवाहा को समर्थन करने का संकल्प लिया, कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों को हमने हर बार अपने वोट की ताकत से जीत दिलाई और लोकसभा में भेजने का काम किया मगर हमारी समस्याएं जैसी की तैसी बनी हुई है। राष्ट्रीय पार्टियों से टिकट लेकर चुनावी मैदान में उतरते हैं और हर बार बड़े बड़े लोकलुभावन चुनावी वादे कर बड़े-बड़े सपने दिखाते हैं मगर धरातल पर हम लोगों को कुछ भी हासिल नहीं होता। कहा कि झारखंड पार्टी झारखंड की माटी की पार्टी है झारखंड की क्षेत्रीय पार्टी है और हमें लगता है कि झारखंड पार्टी ही हजारीबाग लोकसभा सहित झारखंड का विकास कर सकती है। राजकुमार कुशवाहा ने सभी से समर्थन और सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आप सभी के आशीर्वाद और जनसमर्थन से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेंगे। कहा कि लोकसभा क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान हमें जिस प्रकार से जनता का जनसमर्थन और आशीर्वाद लगातार मिल रहा है हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेंगे। क्योंकि क्षेत्रीय पार्टी को लोगों ने विकल्प के रूप में स्वीकार करना शुरू कर दिया है इस बार के लोकसभा चुनाव में जनता क्षेत्रीय पार्टी झारखंड पार्टी को ही अपना आशीर्वाद देगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कुशवाहा, मो. हसन (बाबू) सागर सोनू सोमेश कुमार मुकेश कुमार, मुस्लिम खान, मो. इस्हाक़, मो. असलम, बबलू अंसारी आदि शामिल थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)