Dhanbad Jharkhand News Azad Duniya News City news
कतरास:आगामी शनिवार को कतरास गढ़ डीएवी पब्लिक स्कूल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायगा। इसी संदर्भ में गुरुवार को जनसम्पर्क अभियान तोपचांची के ब्राह्मणडीहा,लक्ष्मणपूर तथा मोरहाडीह में किया गया अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी सुरेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मोरहाडीह ग्राम निवासी सत्यनारायण तिवारी के आवासीय परिसर में यह निर्णय लिया गया कि उस दिन सभी ग्रामीण सुबह 8 बजे कतरास नदी किनारे से नगर भ्रमण के लिए पहुंचेंगे।ज्ञात हो कि यह आयोजन ब्राह्मण कल्याण मंच,सम्पूर्ण विप्र समाज,अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज एवं विभिन्न ब्राह्मण समाज के संयुक्त प्रयास से यह समस्त ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में किया गया है।
साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि हमारे झारखण्ड के समस्त ब्राह्मण समाज के अभिभावक श्रीराम पाण्डेय जो 2010 से अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज,विश्व ब्राह्मण संघ डब्ल्यू बीएफ सन्मार्ग के प्रदेश प्रभारी रहे हैं इनको ससम्मान सम्मानित करेंगे।इस संदर्भ में दूरभाष पर समाज के संरक्षक एवं बीसीसीएल के मुख्य प्रबंधक सह ईएंडएम हृदय कुमार विशु, जय कुमार विशु, हृदय कुमार मिश्र, भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी,भाजपा नेता एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी के आप्त सचिव राजेन्द्र तिवारी,भाजपा नेता मनु तिवारी,अमल मिश्रा,स्टेट वार काउंसिल एक्सक्युटिव कमिटि के चैयरमेन राधेश्याम गोस्वामी, गिरीडीह लोक-सभा सांसद प्रतिनिधि रामाशंकर तिवारी,प्रमोद कुमार दूबे,ब्राह्मण कल्याण मंच के अध्यक्ष अरविंद कुमार दूबे, दीनानाथ दूबे,सुमन पाण्डेय,नर्मदेश्वर पाण्डेय अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला सहित सैकड़ों ने श्रीराम पाण्डेय को सर्वसम्मति से सम्मानित करने निर्णय हुआ। चूंकि झारखण्ड ब्राह्मण समाज के अभिभावक स्वरुप 90 वर्षीय राम पाण्डेय अभी अस्वस्थ चल रहे हैं। इसलिए आयोजन में नहीं पहुंच पायेंगे।अतः उनके आवास में 21 अप्रैल शुक्रवार को शाम 5 बजे ब्राह्मण समाज के 10 प्रतिनिधि मंडल जाकर श्रीराम पाण्डेय को माला,पूष्पगुच्छ,शाल,खडाऊं, घड़ी, छड़ी एवं पगड़ी अर्पित कर सम्मान करेंगे। गुरुवार के इस जन सम्पर्क अभियान में सत्य नारायण तिवारी, बलराम उपाध्याय,धुर्येटि प्रसाद दूबे,राम बिंलास तिवारी,शक्तिश्वर तिवारी,पप्पु तिवारी,राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय आदि उपस्थित हुए।