*कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, प्राप्त किये गए आवेदन*
_कमारडीह के 5 लाभुकों के आवास हेतु दी गई स्वीकृति_
*शत-प्रतिशत दिव्यांग के पेंशन को दी गई ऑन स्पॉट स्वीकृति*
_शिकायतों का हुआ त्वरित निपटारा_
_कंबल, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, धोती साड़ी वितरण, स्वास्थ्य जांच, कोविड वैक्सीन कैम्प, मुख्यमंत्री रोज़गार सृजन योजना तहत लोन सहित विभिन्न आवेदन निष्पादित_
16 नवंबर से 28 दिसंबर 2021 की अवधि के दौरान जिले के सभी पंचायतों में “आपके अधिकार- आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित है।
शुक्रवार को जिले के 6 प्रखंडों के 7 पंचायतों में पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही धनबाद नगर निगम में वार्ड स्तरीय शिविर आयोजित की गई। जहां राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने, उनसे आवेदन प्राप्त करने एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया।
संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के अलावा धनबाद नगर निगम के माड़ा कार्यालय, वार्ड-9 मे नगर आयुक्त, कालियासोल प्रखंड के बेनागोड़िया (चि०) पंचायत मे जिला पंचायती राज पदाधिकारी, निरसा प्रखंड के बिरसिंहपुर पंचायत मे अपर समाहर्ता आपूर्ति एवं गोविंदपुर प्रखंड के मटियाला पंचायत मे निदेशक एनईपी की उपस्थिति में पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया।
*संविधान दिवस के अवसर पर सभी शिविरों मे भारतीय संविधान के प्रस्तावना का पठन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*
*लाभुकों के अनुभव*
टुंडी प्रखंड अंतर्गत कमारडीह के श्री कमल रजवार दिव्यांग है। स्वास्थ्य कारणों से वह कई महीनों से सामाजिक सुरक्षा के तहत मिलने वाली पेंशन योजना हेतु आवेदन करने में असमर्थ थे। आज उनके पंचायत में शिविर लगने पर उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत आवेदन दिया। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिविर में ही उनके पेंशन आवेदन को स्वीकृत कर उन्हें स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
साथ ही अन्य 32 लाभुकों का वृद्धा पेंशन आज के शिविर में स्वीकृत कर उन्हें स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। सभी लाभुक अत्यंत प्रसन्न है एवं उन्होंने इस हेतु राज्य सरकार को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।
टुंडी प्रखंड अंतर्गत कमारडीह पंचायत के श्री कुलदीप तुरी एवं मुस्तकीम अंसारी के पास रहने के लिए घर नहीं है। वह अत्यंत गरीबी में झोपड़ीनुमा आवास में रहने को मजबूर हैं। आज उनके साथ-साथ कुल 5 लाभुकों के आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीएमएवाई के तहत आवास की स्वीकृति दी गई एवं शिविर में ही स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
निरसा प्रखंड अंतर्गत बिरसिंहपुर की 69 वर्षीय वृद्ध महिला मालती वाला गोराई कई महीनों से पेंशन पाने के लिए प्रयास कर रही थी। विभिन्न कारणों से उनका पेंशन अब तक स्वीकृत नहीं हो पाया था। उनके पंचायत में शिविर लगने पर उन्होंने आवेदन दिया। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे स्वीकृत किया गया।
इसी पंचायत के शत प्रतिशत दिव्यांग श्री मनोज रोहिदास प्रखंड कार्यालय आने में सक्षम नहीं रहने के कारण पेंशन का लाभ प्राप्त नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने भी आवेदन दिया जिससे त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वीकृत किया गया। बिरसिंहपुर के ग्रामीणों ने इस हेतु राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
शुक्रवार के कार्यक्रम के दौरान सभी शिविरों के माध्यम से कुल 1319 आवेदन/शिकायत प्राप्त किए गए। जिसमे धनबाद नगर निगम के वार्ड-9 व वार्ड- 10 से 225, टुंडी प्रखंड के कमारडीह पंचायत से 138, कालियासोल प्रखंड के बेनागोड़िया (चि०) पंचायत से 175, निरसा प्रखंड के बिरसिंहपुर पंचायत से 198, तोपचांची प्रखंड के ढांगी पंचायत से 164, गोविंदपुर प्रखंड के मटियाला पंचायत से 189, बाघमारा प्रखंड के बाँसजोरा पंचायत से 172 एवं खानूडीह पंचायत से 58 आवेदन प्राप्त किए गए।
सभी शिविरों में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सहित संबंधित जिला स्तरीय वरीय नोडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय सहयोगी वरीय नोडल पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पंचायत सचिव, राजस्व उपनिरीक्षक, जनसेवक, ग्राम रोजगार सेवक, सुपर्वाइजर, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, जलसहिया, आशा कर्मी, सखी मंडल, कृषि मित्र, पोषण सखी व अन्य उपस्थित रहे।
Dhanbad:7 पंचायतों सहित धनबाद नगर निगम में किया गया शिविर का आयोजन
झरिया और पुटकी में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद..एक धंधेबाज गिरफ़्तार,दूसरा फरार..केस दर्ज
झरिया और पुटकी में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद..एक धंधेबाज गिरफ़्तार,दूसरा फरार..केस दर्ज