धनबाद:अचला सप्तमी पर सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ ने भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की

धनबाद :सार्वभौम शाकद्वीपय ब्राह्मण महासंघ के द्वारा पुराना बाजार सत्यनारायण मंदिर में अचला सप्तमी के अवसर पर भगवान भाष्कर की पूजा अर्चना सह परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया।वही अध्यक्ष बी बी पाठक ने बताया कि सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के सदस्यों ने धूम – धाम के साथ भगवान भाष्कर की पूजा कर समाज के लोगो को एक जुट करने का काम कर रही है।धनबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मग बंधुओं उपस्थिति हुई। पूजा के मूख्य यजमान धनबाद जिला अध्यक्ष डॉ बृज बिहारी पाठक सह धर्म पत्नी थी। आचार्य कि भूमिका में पं अनन्त पाण्डेय व सुनील मिश्रा थे।वही उन्होने बताया कि हर वर्ष की भांति सार्वभौमिक शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ अचला सप्तमी को भगवान भाष्कर की पूजा अर्चना करता है, औऱ ब्राह्मण समाज को एकत्रित कर समाज के उत्थान को लेकर चर्चा की जाती है।वही सा शा ब्राह्मण महासंघ के युवा अध्यक्ष में बताया कि अचला सप्तमी पर हमलोग भगवान भाष्कर की पूजा कर समाज के लोगो को एक छत के नीचे आकर मिलने का सुअवसर प्राप्त होता है।एक दूसरे को लोग जानते है।बताया कि माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को सूर्य देव अपने सात घोड़े वाले रथ पर सवार होकर प्रकट हुए थे और पूरी सृष्टि को प्रकाशित किया था। जिस कारण से ही हर साल माघ मास ही शुक्ल सप्तमी को अचला सप्तमी या सूर्य जयंती के रूप में मनाया जाता है।कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रांतीय अध्यक्ष संतोष मिश्रा, प्रांतीय उपाध्यक्ष जयन्दन मिश्रा, युवा मोर्चा प्रांतीय उपाध्यक्ष जितेस मिश्रा, कोषाध्यक्ष जसवंत मिश्रा, जिला प्रवक्ता रत्नेश मिश्रा, बालमुकुंद मिश्रा, रामाकांत शास्त्री, दिवाकर मिश्रा, आषिश मिश्रा, बिनोद मिश्रा, अमित मिश्रा, दीपक मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, मनीष मिश्रा, भोलानाथ पाण्डेय, बालमुकुंद मिश्रा, प्रदीप पाण्डेय, संजय मिश्रा इत्यादि मग बंधुओं की बृहद उपस्थिति थी।

Related posts