झारखंड अलग होने के बाद भी मां बेटी की तस्वीर नहीं बदली :- बिहार के पूर्व मंत्री गुलाम रसूल बलिवायी।




टुंडी विधानसभा में भ्रष्टाचार चरम पर :- दीपनारायण सिंह


गोमो:- नया बाजार स्थित विवाह मंडप प्रांगण में यूथ फोर्स के प्रधान संजोयक दीप नारायण सिंह के द्वारा आयोजित मिलन समारोह में भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ विवाह मंडप देख उपस्थित अतिथियों ने गद गद हो गए। मुख्य वक्ता बिहार के पूर्व मंत्री गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि राज्य में मौजूदा सरकार की स्थिति खराब हो चूंकि है।यंहा सिर्फ लूट खसौट चल रही है। यंहा बिहार के तर्ज पर शराब बंदी की जरूरत है। पंचायत चुनाव में भी घोटाला सामने आ रही है। उन्होंने कहा की राज्य तो अलग मिल गया परंतु राज्य चलाने वाला नितीश कुमार जैसा अगुवाई नहीं मिला । बाढ की पानी अच्छी तबाही ला सकती है परंतु अच्छी खेती नहीं कर सकते हैं । झारखंड अलग होने के बाद भी यंहा की मां बेटी की सूरत नही बदली । जो लोग झारखंड के मालिक हैं उसे नौकर बना कर रखा है।


कार्यक्रम को संबोधित करते दीप नारयण सिंह ने कहा कि पूरे टुंडी विधासभा में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। विधायक को ग्रामीणों की चिंता नही है।यंहा के जनता परेशान है। मैं जाती धर्म की राजनीति नही करता हूं। लोगो को धर्म जाती से बाहर निकलने की जरूरत है। टुंडी विधासभा की बदलाव की जरूरत है। हर एक ग्रामीणों की समस्या को समाधान करता आ हूं।आगे भी मुझे ग्रामीणों की चिंता बनी रहती है।


वंही प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि राजनीति में दारू बोतल से बचने की जरूरत है। तभी टुंडी विधासभा जदयू की हाथ मे कमान होगी। गांव में पीएम आवास में घुस लेकर आवास बनाया जाता है। इसे रोकने की जरूरत है। इसलिए कार्यकर्तओं को एक जुट होकर लोगो की समस्या सुन उसे समाधान करने की जरूरत है। हर एक कार्यकर्ता को पार्टी की झंडा घर के आगे लगाने की जरूरत है। झारखण्ड में 27 प्रतिशत आरक्षण में देने की बात किया था लेकन अबतक नही मिला। सरकार में शामिल कांग्रेस पार्टी अब आरक्षण को लेकर धरना देने का काम कर रही है।

पार्टी के राष्ट्रीय महा सचिव सह झारखंड प्रदेश प्रभारी प्रवीण सिंह ने कहा कि झारखण्ड राज्य अलग होने के बाद यंहा के नेता राज्य को लूटने का काम किया है।और अभी भी वही काम हो रहा है।राज्य में स्किल पॉलिसी लाने की जरूरत है।झारखंड की खनिज संपदा को लूटा जा रहा है।मोदी सरकार अडानी अम्बानी को बना रहे है।इसलिए दीप नारयण सिंह को टुंडी विधासभा की चौकीदार बनाने की जरूरत है।


मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री गुलाम रसूल बलियावी प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह अध्यक्ष पिंटू सिंह महा नगर अध्यक्ष राजू सिंह उचित महतो महिला नेत्री गीता देवी अनिता देवी धनलाल दुबे हाजी हसीब खान सुभाष राय जितेंद्र पांडेय कमलेश मंडल तथा मंच संचालन सूरज सिंह मौजूद थे।

Related posts