बरकट्ठा:बरकट्ठा प्रखण्ड के गोरहर पैक्स में चुनाव संपन्न हुआ।जहाँ पांच लोगो ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की ।जिसमें एक सदस्य ने नाम वापसी लिया वहीं तीन का पर्चा रद्द किया गया।मात्र एक सदस्य की दावेदारी आधिकारिक रुप से स्वीकृत हुई।यह जानकारी निर्वाची पदाधिकारी ने दी।इस बावत निर्वाचन पदाधिकारी बीसीओ ने बताया कि बासुदेव महतो ,पिता अमृत महतो का पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयनित हुए है।वहीं गैड़ा पैक्स में जयनंदन यादव अध्यक्ष ये लिए निर्विरोध चुने गए।गोरहर पैक्स अध्यक्ष के रूप में श्री महतो के जीत दर्ज करने पर सेवानिवृत्त शिक्षक रामटहल महतो,पुनीत महतो,कुंजलाल महतो,हरिलाल महतो,रामदेव पासवान,महेंद्र महतो,कार्तिक महतो,दिलीप महतो,नीलकंठ महतो,रामेश्वर महतो,श्रीकांत पासवान,मुखिया बड़की देवी,मेहीलाल मांझी, समेत अन्य लोगो ने बधाई दी।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)