आजकल चुनाव का माहौल चल रहा है। हर एक पार्टी सभाएँ कर अपना – अपना प्रचार – प्रसार कर मतदान करने की अपील कर रही है। उसी क्रम में आज जिला बुलन्दशहर के नुमाइश मैदान के मैरिज होम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभावी मतदाता संवाद सभा का आयोजन किया। इस सभा में निवर्तमान सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ जी ने पदार्पण किया ओर सभा को संबोधित करते हुए मतदान करने की अपील की। इस सभा में भाजपा कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष अनिल शिशोदिया, सुनीता दयाल, उषा सिरोही, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग , दादरी से नबाब सिंह नागर ने भाजपा सरकार के 5 सालों की उपलब्धियाँ गिनायी ओर भूरी भूरी प्रशंसा की ओर इसके अलावा सपा सरकार की नाकामी की जमकर धज्जियां उडायी ओर कहा कि सपा सरकार में जो मुजफ्फरनगर में हुए दंगे व अयोध्या में गोली कांड एंव बिजली फ्री की आलोचना की। इसके बाद सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ जी ने भी भाजपा सरकार मोदी सरकार व उ0प्र0 की कामयाबी ,उपलब्धियां गिनाई, ओर सपा बसपा सरकार पर जमकर बरसे ओर तीखे तीखे प्रहार किये। ओर कहा कि हमारी सरकार में 24 घंटे बिजली, दंगा मुक्त प्रदेश, घर – घर रसोई गैस, व गरीबों को फ्री आवास ओर किसानों का कर्ज माफ करना , माह में 2 बार फ्री राशन वितरण कराने जैसी उपलब्धियां गिनाई। ओर अंत में अपने मत का सही मतदान करने की अपील की। इस कार्यक्रम के बाद योगी जी ने मीडिया के रुबरु होकर प्रैस वार्ता की। आज के इस कार्यक्रम का मंत्र संचालक अजय त्यागी ने किया।
ब्यूरों- पवन शर्मा बुलन्दशहर।
आजाद दुनियां न्यूज


