बुलन्दशहर खुरजा देहात क्षेत्र के एन0एच 91 पर महिला मजदूरों से भरी तेज रफ्तार मैकस गाड़ी सड़क किनारे खड़े डंफर से हुई जोरदार टक्कर में 3 की मौत 11 हुई घायल



यूपी के जिला बुलन्दशहर क्षेत्र के थाना खुरजा देहात क्षेत्र के मधुसूदन डेरी के पास एन0एच0 91 हाईवे पर तेज रफ़्तार से आ रही महिला मजदूरों से भरी मैक्स कार हाईवे किनारे खड़े डंपर से जोरदार टक्कर लगने से 3 महिला मजदूरों की मौत हो गयी व 11 महिला मजदूर घायल बतायी जा रही है। इस भीषण हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी ओर घायलों को खुरजा व जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। खुरजा पुलिस ने बताया कि ये महिला मजदूर देर शाम को पाँटरी इंडस्ट्री से काम कर इस मैक्स गाड़ी में सवार होकर घर लौट रही थी। तभी तेज रफ्तार से चला रहा मैक्स गाड़ी चालक ने मजदूर महिलाओं से भरी गाड़ी को सड़क किनारे खड़े डंफर में जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी व 11 👭 घायल हो गयी ओर बताया कि इनमें से कुछ की हालत नाजुक बतायी जा रही है इन सभी घायलों को खुरजा व जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। ओर बताया कि 3 मृतक महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

ब्यूरों- पवन शर्मा बुलन्दशहर।
आजाद दुनिया न्यूज।
दि0-04/07/2022

Related posts