बुलन्दशहर सिकन्दराबाद में बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास एंव गाजे बाजे के साथ निकाली 108 कुडंलिय हवन यज्ञ हेतु विशाल कलश यात्रा



बता दे की यूपी के जिला बुलन्दशहर के तहसील सिकन्दराबाद में 108 कुडंलिय विशाल हवन यज्ञ आज 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक होने जा रहा है इस विशाल हवन यज्ञ के शुभारंभ के लिए कलश यात्रा का निकालना बहुत शुभ व आवश्यक होती है।
उसी क्रम में आज नगर सिकन्दराबाद में गायत्री नगर के राजा रेजीडेंसी से गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के नेतृत्व में हरिद्वार सुबह 9 बजे कलश यात्रा का शुभारंभ बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ किया गया।
यह कलश यात्रा नगर सिकन्दराबाद के पुराने होली मेला रोड़ पर राजा रेजीडेंसी से चलकर नगर पालिका गेट, जी0टी रोड़, चौधरीबाडा़ , बड़ा बाजार हनुमान चौक, कबाड़ी बाजार होते हुए पुराने जी0टी रोड़ के रास्ते वापस राजा रेजीडेंसी परिसर में सकुशल संपन्न हुई।
इस कलश यात्रा में नगर की आस्थावान महिलाओं ने सर पर कलश धारण कर नगर में कलश यात्रा में शामिल हुई ओर इसके अलावा विभिन्न प्रकार की झाँकीयाँ व विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। ओर बैंड बाजों ने भी अपनी-अपनी मधुर-मधुर आवाज़ में गायत्री मंत्र की धुने निकाली।
इस कलश यात्रा की रिपोर्ट पेश है।
ब्यूरों- पवन शर्मा बुलन्दशहर।
आजाद दुनिया न्यूज।
दि0- 07/10/2022

Related posts