फसल चराने को लेकर हुए विवाद मे महेश्वरी गांव का एक युवक घायल

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट

जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र के
चरकापत्थर थाना अंतर्गत महेश्वरी में मंगलवार शाम को फसल चराने को लेकर हुए विवाद मे दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए घायल बिक्रम सिंह के चाचा के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया। घायल विक्रम कुमार सिंह के चाचा संजय सिंह ने उक्त मामले में गांव के ही धनराज सिंह व अन्य को आरोपित करते हुए बताया कि खेत में लगे फसल से होकर मवेशी को पार करने से रोकने पर उक्त आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर विक्रम को घायल कर दिया। घटना की जानकारी चरकापत्थर थानाध्यक्ष को देते हुए घायल विक्रम को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया।

Related posts