वातावरण को संतुलित बनाए रखने के लिये पौधारोपण कर क्षेत्र वासियों को दिया हरियाली का संदेश

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट

जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विद्यालयों द्वारा ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते खतरे को नियंत्रित करने एवं वातावरण को संतुलित बनाए रखने के लिये पौधारोपण वर्तमान समय की जरूरत बन गयी है।इसी उद्देश्य से प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुखासन परिसर में प्रधानाध्यापिका सिंधु कुमारी के देख रेख में पठन पाठन की अवधि समाप्त होने के उपरांत छात्र छात्राओं द्वारा पौधारोपण किया गया। मौके पर शिक्षक सह पर्यावरण प्रेमी लक्ष्मीकांत व नवीन कुमार द्वारा स्कूल परिसर सहित टोले के कई सार्वजनिक स्थलों पर दर्जनो फलदार व छायादार पौधे का रोपण का किया गया। अमरूद, बैर, पीपल, आम, जामुन के दर्जनो पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।साथ ही लोगों से आग्रह किया कि सड़क के किनारे लगे वृक्षों को नुकसान ना पहुचाएं। मौके पर शिक्षिका पुष्पलता नंदन,टोला सेवक फूलचंद मरांडी सहित छात्रा रिया कुमारी,टीना कुमारी,प्रमिला कुमारी,रूपा मरांडी,प्रीति कुमारी,रीना कुमारी, रसोइया चांदमुनी व सुष्मिता कुमारी मौजूद थी।

Related posts