![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_956,h_448/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20210911-WA0075-3.jpg)
जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जमुई / सोनो := जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजपुर गांव से एक महिला के साथ एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर एक साल से थाना क्षेत्र की एक महिला से यौन शोषण का मामला सामने आया है। महिला एक नेटवर्किंग कंपनी से जुड़ी है। इसी कंपनी के लिए काम करने वाले देवघर जिले के देवीपुर, भोजपुर निवासी राजेश कुमार को आरोपित करते हुए महिला ने सोनो थानाध्यक्ष को आवेदन देकर बताया है कि राजेश से उसकी मुलाकात 2018 में जमुई में कंपनी की एक मीटिंग के दौरान हुई थी। कंपनी में एक साथ काम करने के कारण राजेश ने उसका फोन नंबर ले लिया और उससे बात करने लगा। पहले अपनी बातों से अपने प्यार के जाल में फंसाया फिर शादी का झांसा देकर बीते एक साल से उससे शरीरिक संबंध बनाने लगा। महिला ने बताया कि राजेश उसे कभी जमुई, कभी देवघर तो कभी अपने घर भोजपुर भी ले जाया करता था।पर जब उसने राजेश पर शादी का दबाव बनाया तो राजेश ने शादी से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद से राजेश ने अपना मोबाइल बंद कर दिया और उसका कोई अता-पता नहीं है।महिला ने बताया कि वह उसके घर भोजपुर भी गई थी, जहां राजेश के पिता कृष्णा ठाकुर, मां कमला देवी,बहन रेखा कुमारी ने उससे मारपीट की और उसे वहां से भगा दिया। महिला अब किसी भी हाल में राजेश के साथ ही रहना चाहती है। उसने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। इधर थानाध्यक्ष अब्दुल अलीम ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)