सोनो (जमुई):-बलथर पुल पर तेज रफ्तार बाइक-मैजिक की आमने सामने टक्कर, 8 लोग घायल पटना रेफर



जमुई से सरोज कुमार दुबे


सोनो (जमुई):- जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एनएच 333 ए पर बलथर पुल के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक बाइक और मैजिक वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह टूट गई। मैजिक वाहन पुल पर पलट गया।हादसे में कुल आठ लोग घायल हुए। बाइक सवार सत्यम कुमार की हालत गंभीर है। उसे सदर अस्पताल जमुई से पटना रेफर किया गया है। सत्यम केवाली गांव का रहने वाला है। उसकी उम्र 19 साल है। वह सरोज सिंह का इकलौता बेटा है।मैजिक वाहन में सवार सभी लोग खैरा थानाक्षेत्र के मांगोबंदर गांव के एक ही परिवार के हैं। इनमें लवली कुमारी (29), मंजू देवी (50), सोहम कुमार (5), पिंकी देवी (35), अंजू देवी (60), मीरा देवी (62) और बृजबाला देवी (62) शामिल हैं।परिवार के लोग झुमराज स्थान, बटिया में मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। लव सिंह के बेटे सोहम का मुंडन था। उसी दौरान बलथर पुल पर सामने से आ रही सत्यम की बाइक से मैजिक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मैजिक पलट गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। मामले की जांच शुरू हो गई है।

Related posts