जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
(जमुई): सोनो प्रखंड क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित रजौन पंचायत अंतर्गत घनी पहाड़ी वादियों में स्थित मुंडमाला पहाड़ स्थान में नौ दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ में शामिल होकर पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने क्षेत्र में सुख शांति की कामना की। इस दौरान पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल पर पूजा अर्चना किया। पूर्व विधान पार्षद ने उपस्थित संत महात्माओं से आशीर्वाद लिया और क्षेत्र के सुख शांति की कामना की ।उन्होंने कहा कि बेहद ही शांत और मनोरम वादियों में स्थित मुंडमाला स्थान में यज्ञ का आयोजन किया जाना इलाके के लिए सुखद है। उन्होंने आयोजकों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि नौ दिनों तक विद्वान संतो द्वारा प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कृष्ण रविदास, कामेश्वर यादव, छोटंकी यादव, निवास यादव, ब्रह्मदेव यादव, बिनोद, सुमन शेखर, दिलीप दास, नरेश दास, जितेंद्र दास, ठाकुरी राय, पिंटू यादव, हरे राम सिंह, नरेंद्र सिंह, मनीष, संजीव आदि मौजूद थे।