फादर बनने पर मरियम पहाड़ी में विनोद किसकु द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट




जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चरकापत्थर थाना क्षेत्र के जोसेफजोरा के विनोद किस्कू के फादर बनने पर शनिवार को मरियम पहाड़ी स्थित चर्च में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।बतौर मुख्य अतिथि बिशप कोरियन ने फादर विनोद को बधाई देते हुए कहा कि समाज को प्रेम एकता और शांति का संदेश देना हमारा कर्तव्य है।प्रेम,एकता और शांति ही प्रभु यीशु का संदेश है। उन्होंने वर्तमान सामाजिक परिवेश की चर्चा करते हुए कहा कि आज एक दूसरे को पहचानने की जरूरत है। सभी जाति धर्म के लोगों को आदर के भाव से देखना चाहिए। संसार में मनुष्य का जीवन कुछ ही दिनों के लिए होता है। चांद की तरह चमकता है और विलुप्त हो जाता है सिर्फ उनके कार्य सदा सर्वदा के लिए जीवित रहते हैं।उन्होंने प्रभु यीशु की प्रार्थना की और समाज के सुख शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं मरियम पहाड़ी चर्च के फादर मुक्ति प्रकाश मिंज ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। मानव सेवा के पुण्य से हमें चुकना नहीं चाहिए। मौके पर फादर शाहराज, फादार एंड्रियास मरांडी, फादर थामस मरांडी, फादर क्रिस्टोराज, फादर लारेंस किस्कू, आदि मौजूद थे।

Related posts