धनबाद जिला परिषद् अध्यक्ष शारदा सिंह निरीक्षण करने पहुंची बिनोद बिहारी मेमोरियल हॉस्पिटल तेतुलमारी


आज सुबह बिनोद बिहारी जेनरल हॉस्पिटल तेतुलमारी में शहीद शक्तिनाथ स्मारक समिति के अध्यक्ष श्री शिव प्रसाद महतो जी के द्वारा मरीजों के बीच वस्त्र फल वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद जिला परिषद् अध्यक्ष शारदा सिंह शामिल होकर सभी मरीजों के बीच जाकर वस्त्र, फल एवं भोजन आदि जरूरत मंद सामग्री वितरण कर सभी मरीजों से उनके स्वास्थ्य संबंधित जानकारी लेने के पश्चात् शहीद शक्तिनाथ स्मारक समिति के सदस्यों के साथ अस्पताल का निरीक्षण भी किया एवं धनबाद जिला परिषद् अध्यक्ष शारदा सिंह ने प्रेस वार्ता के माध्यम से कहा की आने वाले समय मे इस अस्पताल में सुचारू रूप से सभी का इलाज होगा एवं डॉक्टर नियमित रूप से भी बैठेंगे और मेरा यह प्रयास रहेगा की इस अस्पताल से यहां के लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। मौके पर मुख्य रूप से शहीद शक्तिनाथ स्मारक समिति के अंजना देवी , जिप सदस्य आरती देवी , जिप सदस्य प्रतिनिधि जीतेश रजवार , अस्पताल के डॉक्टर सभी कर्मचारी एवं समाज के सभी गणमान्न सदस्य गण उपस्थित थे।

Related posts