खेलेगा झारखंड तो बढ़ेगा झारखंड : मुकेश सिंह

Posted by Dilip Pandey


धनबाद: गोविंदपुर प्रखंड के गोड़तोपा पंचायत में अख्लाख क्लब के सदस्यों ने पाँच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय जिलाउपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि ने ग्राउंड में फुटबॉल को किक मार कर टूर्नामेंट की शुरुआत की। मुकेश कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में खिलाड़ियों का हौसला अफजाही करते हुए कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों के बाद भी मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से झारखंड खेल नीति का लोकार्पण हुआ। यह खेल नीति मुख्य रूप से यहां के खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य, झारखंड में खेल गतिविधियों का प्रसार, युवाओं को रोजगार, आमजनों में आत्मविश्वास एवं झारखंड को राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने के उद्देश्य से बनाई गई है। खेल नीति में खिलाड़ियों को नौकरी एवं शिक्षण संस्थाओं में आरक्षण की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि खेल मैदान में खिलाड़ियों की कोई जाति, कोई मजहब, कोई धर्म नहीं होता है। खिलाड़ी केवल खेल भावना एवं राष्ट्रीय भावना से खेलता है और यह दिलों से दिल को जोड़ने का स्थान होता है। उन्होंने कहा कि यह खेल नीति प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चयनित खेल विद्या में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा। उन्होंने कहा कि खेलेगा झारखंड तो बढ़ेगा झारखंड।
अख्लाख क्लब के सदस्यों में झामुमो युवा नेता इमरान अंसारी,उमेश कुमार, कोलियरी श्रमिक संग प्रखंड अध्यक्ष गोविंदपुर के नईम राजा, गोड़तोपा पंचायत के सरपंच नासिर अंसारी रफीक आलम उर्फ पप्पू, अरमान अंसारी आदि लोगो उपस्थित थे।

Related posts