Dhanbad:अभाविप ने नवनियुक्त कुलपति से मिलकर सौपा मांग पत्र

Posted by Dilip Pandey

धनबाद: मंगलवार को 31 अक्टूबर को अभाविप के द्वारा कोयलांचल विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति पवन पोदार से मिलकर विश्वविद्यालय में 10 सूत्री मांग रखी जिसमे1.स्नातकोत्तर कि पढाई जिन महाविद्यालयों चल रही थी उन्हें पुनः सुचारू रूप से शुरू किया जाए।2. विश्वविद्यालय परिसर और सभी कॉलेजों में छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम की व्यवस्था किया जाएं।
3. विश्वविद्यालय में दूर दराज से आने वाले छात्र – छात्राओं के लिए नि:शुल्क बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएं।4. विश्वविद्यालय में पुस्तकालय व्यवस्था जल्द से जल्द शुरू किया जाएं।5. विश्वविद्यालय छात्रों के साथ आने वाले अभिभावक के बैठने की सुविधा उपलब्ध किया जाएं। एवं छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं को विश्वविद्यालय में प्रवेश की अनुमति दी जाएं।6. सत्र 2023 – 2027 स्नातक के रिक्त सीटों में नामांकन प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की जाएं।
7. विश्वविद्यालय में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा जल्द लगाया जाएं एवं छात्र छात्राओं के पठन पाठन के लिए वाईफाई की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध किया जाएं।
8. विश्वविद्यालय द्वारा छात्र छात्राओं का दुर्घटना बीमा नि:शुल्क या छोटी शुल्क के साथ कराया जाए ताकि महाविद्यालय, विश्वविद्यालय आने के क्रम में दुर्घटना हो तो अपना इलाज कर सके।9. बीबीएमकेयू के अंतर्गत स्नातक वर्ष 2018 से 2022 तक के जेनरीक पेपर की परीक्षा जल्द कराया जाएं।10. सभी महाविद्यालय में शिक्षकों की खाली सीटों को जल्द से जल्द भरा जाएं ताकि छात्र छात्राओं के पठन पाठन सुचारू रूप से चल सके ।मांगों को सुनने के बाद कुलपति ने अश्वासन दिया और कहा कि आप की सभी मांगे छात्र हित के लिए हैं इसलिए सभी मांग विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जल्द पुरा किया जाएगा। मौके पर झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधांशु गुप्ता, अंशु तिवारी,सोनु जी, महानगर सह मंत्री अखिल सिन्हा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts