जिंदगी हिंदी मैगजीन का हुआ शानदार अनावरण

Posted by Dilip Pandey

धनबाद: शुक्रवार को सराईढेला गोविंदपुर रोड, बिग बाजार के समीप स्थित रूफ 709 में जिंदगी हिंदी मैगजीन का लांचिंग समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर प्रीति पूजा ने बताया इस मैगजीन मुख्यपृष्ठ में बियाड़ा के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी विजय झा उनकी पत्नी शिवानी झा और उनका परिवार है। जिंदगी पुस्तक की आने वाली हर संस्करण में विभिन्न विषयों पर बहुत ही दमदार लेखन की प्रस्तुति होगी। जिनकी पुस्तक का अनावरण केक काटकर किया गया। साथ ही जिंदगी के दूसरे संस्करण जो महिला सशक्तिकरण पर आधारित है का भी छायांकन किया गया। इस मौके पर मिस वर्ल्डवाइड बैंकॉक, ब्रह्म पिशाचिनी फेम अनीता मजूमदार, सुजाता तिवारी, शिवानी झा, मीना कुमारी, फरजाना मौजूद थीं। कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर पूजा प्रीति ने बताया कि आगामी 12 मार्च को ब्रिटिश पार्लियामेंट में भी नारी शक्ति सशक्तिकरण पर किताब लॉन्च होगी। जिंदगी पुस्तक के अनावरण में संपादक अनिल पांडे वरिष्ठ शिक्षाविद आर एन चौबे जीटा के महासचिव राजीव शर्मा, समाजसेवी अनंतनाथ सिंह, उद्योगपति रणजीत सिंह समेत अन्य अतिथि मौजूद थे।

Related posts