Dhanbad:गोल्फ ग्राउंड में नगर आयुक्त ने हजारों मतदाताओं को दिलाई मतदाता शपथ




25 में को धनबाद लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सशक्त लोकतंत्र का निर्माण करने हेतु किया गया प्रेरित


दिनांक 28 अप्रैल 2024 को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित आईपीएल के लाइव प्रसारण के दौरान स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह नगर आयुक्त श्री रविराज शर्मा ने हजारों युवा मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलाया।

■इस दौरान शपथ ग्रहण करवाते हुए निर्वाचन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अचून्य रखते हुए निर्भीक होकर धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु सभी से अपील किया गया।

■नगर आयुक्त ने 25 मई को धनबाद लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सशक्त लोकतंत्र का निर्माण करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने निर्वाचन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु मतदान के दिन अपने अपने मत का प्रयोग करने हेतु सभी से अपील किया।

■मौके पर सहायक नगर आयुक्त श्रीमती संतोषिनी मुर्मू, डीपीएम जेएसएलपीएस श्री शैलेश रंजन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी श्री आलोक कुमार मिश्रा, सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर सुश्री विनीता कुमारी समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts