धनबाद से रोहित कुमार पांडेय की रिपोर्ट
रामगढ़ (दुमका),आज दिनांक 23-03-2022 को संथाल परगना पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की बैठक रामगढ स्थित शिव मंदिर के प्रांगण मे आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए उज्जवल मंडल ने कहा कि दुमका जिले मे ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा था। जिसे शून्य कर दिया गया है। आरक्षण का लाभ नहीं मिलने से ओबीसी समाज के बच्चों का भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है। ओबीसी समाज के सभी वर्ग आरक्षण को लेकर तत्पर है। उन्होंने सभी ओबीसी जनों को राजनीतिक दल से हटकर एक मंच पर आने का आह्वान करते हुए कहा कि अपने हक की लड़ाई के लिए जोरदार आंदोलन किया जाएगा।आगामी 3 अप्रैल को रामगढ़ में ओबीसी मोर्चा की विशाल बैठक का आयोजन करने की जानकारी देते हुए कहा कि बैठक के दौरान संगठन विस्तार के साथ साथ आगे की रणनीति तय की जाएगी इसके लिए सभी पंचायतों से ओबीसी वर्ग के लोगों को बैठक में आने हेतु निर्देश दिया गया।योगेंद्र प्रसाद भगत उर्फ जोगो बैठक को अपने संबोधन में कहा कि एकता एवं एकजुटता से ही ओबीसी आरक्षण प्राप्त होगा।समाचार पत्र,सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यम से दुमका जिले में ओबीसी संगठन 27% आरक्षण की मांग से सरकार को अवगत कराना है। और 27% आरक्षण वापस लेना है। दिवाकर मंडल ने संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त बिहार राज्य के समय ओबीसी समाज को 27% आरक्षण का लाभ मिलता था। पर जैसे ही अलग झारखंड राज्य गठन होते ही पूरे दुमका जिला मे ओबीसी आरक्षण 27% से घटाकर 0% कर दिया गया।ये ओबीसी समाज के साथ बहुत बड़ी अन्याय हो रहा है।इसलिए ओबीसी भाईयों, बहनों और युवाओं से अपील है कि हर हाल मे हमे 27% आरक्षण वापस लेना है।उक्त बैठक मे पूरे रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र से समाज के लोगों को लाना है। बैठक में उपस्थित लोगों ने जमकर जागो ओबीसी जागो तथा लड़कर लेंगे 27% आरक्षण का नारा लगाया।बैठक मे उपस्थित सभी सदस्यों ने बारी बारी से अपने अपने विचारों को रखा तथा संगठन के मजबूती पर बल दिया।आगामी बैठक 3 अप्रैल 2022 को समय-09 बजे सुबह को रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय के कन्या मध्य विधालय परिसर में रखा गया है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगेंद्र प्रसाद भगत (जोगो),दिवाकर मंडल,बजरंग अग्रवाल,राज किशोर भगत,जयकांत मंडल,ललन कुमार,जयकांत जायसवाल,फोटिक मांझी,सचिन कुशवाहा,राजीव जायसवाल,योगेंद्र प्रसाद साह,बुधदेव मंडल,नागेंद्र राय, देवनारायण पंडित,देवनारायण मंडल,रिंकु मंडल,भोला मंडल,राजेश मंडल, सुधीर मंडल प्रदीप साह,सुरेश मंडल,परमानंद पंडित सहित काफी संख्या में ओबीसी वर्ग के लोग मौजूद थे।