प्रमुख संघ का अध्यक्ष बने संतोष मंडल टाटीझरिया सचिव बने कुमारी बिनीता कटकमदाग कोषाध्यक निरंजन प्रसाद नायक चुरचू।
हजारीबाग प्रमुख संघ की बैठक हजारीबाग स्टेडियम में आयोजन किया गया जिसमे कई महत्पूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। सभी प्रमुख प्रखंड कार्यालय में प्रमुख कार्यालय की संपूर्ण व्यवस्था मिले ।महिला आरक्षित प्रमुख को क्षेत्र भ्रमण, संबंधित विभागों निरीक्षण में वाहन की व्यवस्था हो तथा संघ के माध्यम से सभी प्रमुख एक विचार के साथ सभी प्रखंडों में नियमसंग्त कार्य हो इस इस तरह कई विषय पर मुख्य रूप चर्चा किया गया तथा आगामी कई एजेंडा पर चर्चा हुई । सभी प्रमुख ने अपने अपने प्रखंड वा क्षेत्र की समस्या सार्वजनिक साझा किए ।संघ के द्वारा सभी प्रमुख को मान सामान के साथ साथ संपूर्ण अधिकार भी मिले संबंधित से संघ के माध्यम से अवगत कराने का सर्वसहमति से निर्णय लिया गया। जिस प्रखंड के प्रमुख के साथ अधिकार हनन करने का सत्यंत्र रचने वालो है उनको बक्सा नही जायेगा पूरी संघ उनके लिए खड़ी है। इस बैठक में हजारीबाग के 16 प्रखंड के प्रमुख उपस्थित हुए कटकमदाग प्रमुख श्रीमती कुमारी बिनीता,टाटीझरिया प्रमुख संतोष मंडल,चुरचू प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक,कटकमसांडी प्रमुख संगीता देवी, चौपारण प्रमुख पूर्णिमा देवी ,इचाक प्रमुख पार्वती देवी,बड़कागांव प्रमुख फुलवा देवी, बरकट्ठा प्रमुख रेनू देवी, पदमा प्रखंड बिना देवी, दारू प्रखंड कुमारी स्वेता,विष्णुगढ़ प्रमुख जेबून निशा,चालकुसा प्रमुख से नीतू कुमारी , डाड़ी प्रखंड दीपा देवी,बरही प्रमुख मनोज कुमार रजक,सदर प्रमुख बिना देवी केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी के साथ साथ सभी प्रमुख प्रतिनिधि सह पति भी उपस्थित हुए।