भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला कार्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर और भारतीय जनता पार्टी धनबाद ग्रामीण की एक संयुक्त कार्य कारिणीकी बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर सिंह जी ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी तथा राज्यसभा सदस्य डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेई जी ने कहा कार्यकर्ता ही मूल रूप से किसी भी संगठन का रीढ़ है। कार्यकर्ता के अथक प्रयास से जो कि लगातार 365 दिन होते हैं ।भारतीय जनता पार्टी ने इतनी ऊंचाई प्राप्त की है ।कार्यकर्ता के मान सम्मान को बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है। मैं झारखंड आया हूं। संगठन को मजबूत करने के लिए मैं कार्यकर्ता की भावना को जानकर उसी अनुसार कार्य करके संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा। कार्यकर्ता से सीधा संवाद हो इसके लिए सदा प्रयास करूंगा। बूथ की मजबूती के लिए हम सबों को व्यक्तिगत चिंता करनी पड़ेगी। बूथ जितना मजबूत होगा संगठन उतना ही मजबूत होगा । प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के शासनकाल में देश को ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई है। निश्चित रूप से उनके नेतृत्व के प्रति आम जन का विश्वास है और इस विश्वास में सतत वृद्धि हो रही है। निश्चित रूप से 2024 का चुनाव में झारखंड में 14 की 14 लोकसभा सीट मैं भाजपा विजई होगी और विधानसभा चुनाव झारखंड में भाजपा जीतेगी।
सांसद पशुपतिनाथ सिंह जी ने कहा की हम सबों को राष्ट्र के विकास का वाहक बनना है। सबका साथ ,सबका विकास और सब का प्रयास हो इसके लिए हमें और कार्य करने हैं ।राष्ट्रीय नेतृत्व वर्ग ने एक ऐसे करिश्माई व्यक्तित्व को झारखंड प्रदेश का प्रभारी बनाया है जो कि बहुत ही सरल और परिश्रमी है जिनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 85 सीट में 73 सीट जीतने का कार्य हुआ था।
धनबाद के विधायक राज सिन्हा जी ने कहा की धनबाद जिला संगठन बड़ा ही सशक्त संगठन है ।आपके नेतृत्व में जो भी कार्य हम सबों को मिलेगा। हम सभी उसे निश्चित रूप से सफल करेंगे ।आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके संकल्प को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला संगठन आपके, प्रदेश नेतृत्व और राष्ट्रीय नेतृत्व के आशा के अनुरूप कार्य करेगा।
निरसा की विधायक श्रीमती अपर्णा सेन गुप्ता जी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्र और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और अटूट समर्पण के कारण प्रेरणादाई होते हैं ।साथ ही समाज के विकास में अपनी भूमिका का निर्वहन कर भाजपा के विकास यात्रा को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का कार्य करते हैं ।मुझे विश्वास है कि झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी जी के नेतृत्व में धनबाद सहित राज्य में हमारे संगठन और जन सेवा के संकल्प को गति और मजबूती मिलेगी।
जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि
भारतीय जनता पार्टी का धनबाद जिला महानगर संगठन मैं बूथ समिति का निर्माण 90% कर लिया है तथा पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति का बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है नेतृत्व वर्ग से जो भी कार्यक्रम मिलते हैं उसे ऐतिहासिक सफलता के साथ करने का कार्य भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला संगठन करता है। बैठक का संचालन महानगर महामंत्री नितिन भट्ट ने किया और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री निताई रजवार ने किया।
बैठक में निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, धनबाद जिला महानगर प्रभारी अभय सिंह, सिंदरी विधायक श्रीमान इंद्रजीत मेहता जी की धर्मपत्नी श्रीमती तारा देवी जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह जी, प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक श्री संजीव अग्रवाल जी, चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष डब्लू बावरी जी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री धर्मजीत जी, श्री राम नारायण भगत, संजय झा, मानस प्रसून ,धनेश्वर महतो, उमेश यादव, वीरेंद्र हांसदा,श्रवण राय, मिल्टन पार्थ सारथी , चंद्रशेखर मुन्ना, पंकज सिन्हा,
अखिलेश सिंह; कुमार महतो; अमलेश सिंह ;ललन मिश्रा, सुमन अग्रवाल, निर्मल प्रधान, मौसम सिंह, अभिषेक पांडे, संतोष कुमार, सुमन सिंह, आनंद खंडेलवाल, सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे