भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री सतीश चंद्र की अध्यक्षता में आज जिला योजना समिति के 9 सदस्यों का चयन मतदान के द्वारा समाहरणालय के सभागार में किया गया।
इस संबंध में भूमि सुधार उप समाहर्ता ने बताया कि जिला योजना समिति सदस्यों का चयन दो चरणों में किया गया।
प्रथम चरण में जिला परिषद के 8 सदस्य निर्विरोध चुने गए। वहीं दूसरे चरण में चिरकुंडा नगर परिषद के 20 में से 19 सदस्य उपस्थित हुए। चयन के लिए शमीमा जिया और विजय कुमार यादव चुनाव में खड़े हुए। जिसमें शमीमा जिया को 9 मत और विजय कुमार यादव को 8 मत प्राप्त हुए। वहीं 2 मत रिजेक्ट हुए।
जिला परिषद सदस्य से विकास कुमार महतो, मीना हेम्ब्रम, मोहम्मद सोहराब अंसारी, मोहम्मद इसराफील, स्वाति कुमारी, ललिता देवी, संजय कुमार महतो तथा मोहम्मद गुलाम निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।
मतदान की प्रक्रिया के दौरान भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री सतीश चंद्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी एगारकुंड श्री विनोद कुमार करमाकर, जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी श्री रामेश्वर सिंह, पंचायती राज कार्यालय के कार्यालय अधीक्षक श्री शांतनु सरकार, प्रधान लिपिक श्री रमेश तिवारी, श्री सुशील सिन्हा, श्री सोनू कुमार, श्री फनु मोदी, श्री नंदलाल चौहान, श्री सुशील कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।

