बंगाली कल्याण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने आज उपायुक्त श्री संदीप सिंह से मिलकर जनसेवा के लिए संस्था द्वारा परिचालित शव वाहन एवं शव संरक्षण मशीन रखने के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को बताया कि संस्था द्वारा धनबाद एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में जन सेवा का कार्य किया जाता है। संस्था के पास एक शव वाहन एवं एक शव संरक्षण मशीन है। इसे आम लोगों को नाम मात्र शुल्क लेकर तथा आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों को निःशुल्क मुहैया कराया जाता है।
अभी इसे रखने के लिए कोई एक स्थान चिन्हित नहीं है। संस्था ने इसे रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक स्थायी स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
प्रतिनिधिमंडल में संस्था के श्री अमलेन्दु सिन्हा, श्री तन्मय गोन, श्री भवानी बंदोपाध्याय, श्री अंजन चक्रवर्ती शामिल थे।
Dhanbad:शव वाहन एवं शव संरक्षण मशीन रखने के लिए स्थायी जगह देने का अनुरोध
झरिया और पुटकी में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद..एक धंधेबाज गिरफ़्तार,दूसरा फरार..केस दर्ज
झरिया और पुटकी में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद..एक धंधेबाज गिरफ़्तार,दूसरा फरार..केस दर्ज