जिला कांग्रेस सदस्यता अभियान की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न



हजारीबाग : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी अविनाश पाण्डेय के द्वारा मधुवन गिरिडीह में आयोजित तीन दिवसीय चिंतन शिविर में दिए गए निर्देश के आलोक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया ।इस बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान की प्रगति, मुल्यांकन तथा डिजिटल सदस्यता पर परिक्षण सुनिश्चित करते हुए आवश्यक योजना तैयार करनी है । बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि डिजीटल सदस्य बनाने के लिए मतदाता का नाम, मोबाइल नम्बर, मतदाता पहचान पत्र तथा फोटो खिचने के बाद मतदाता के मोबाइल पर ओटीपी गिरने का बाद सत्यापन के साथ ही सदस्य बन सकते हैं । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला कांग्रेस सदस्यता अभियान के प्रभारी विनय सिन्हा ” दिपू ” ने कहा कि प्रत्येक बुथ पर 100 सदस्य बनाना है और 03 मार्च 2022 तक सदस्यता फार्म भर कर जिला कार्यालय में जमा करनी है ।
इस अवसर पर हजारीबाग विधान सभा सदस्यता अभियान के प्रभारी मुकेश यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान का गति बढाएं । सदस्यों की संख्या से पार्टी का जनाधार तथा कांग्रेस पार्टी मजबूत होगा ।
मौके पर पूर्व अध्यक्ष जवाहर लाल सिन्हा, कार्यकारिणी के सदस्य अदिब रिजवी, यमूना यादव, अशोक देव, विरेन्द्र कुमार सिंह, शशि मोहन सिंह, राम लखन सिंह बीसी मिश्रा उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान प्रखंड अध्यक्षों में इकबाल रजा, प्रदीप मंडल, रविन्द्र कुमार गुप्ता, अजित कुमार सिंह, लाल मोहन रविदास, शिबू प्रसाद सोनी, विकास कुमार यादव, विशेश्वर चौबे, अब्बास अंसारी, नरसिंह प्रजापति, राम जन्म राय कोषाध्यक्ष सुनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष लाल बिहारी सिंह, अजय कुमार गुप्ता, राम सेवक सोनी, मिथिलेश दुबे, निजामुद्दीन अंसारी, धीरेन्द्र कुमार दुबे, सरयू यादव, सुनिल सिंह राठौर, नरेश कुमार गुप्ता, मकसुद आलम, कजरू साव, मंसुर आलम महासचिव संजय कुमार तिवारी, बिनोद कुमार यादव, अब्दुल मनान वारसी, बिनोद सिंह, जावेद इकबाल, नरायण भगत, प्रकाश झा, सुनिल कुमार ओझा, दिलीप कुमार रवि, विजय कुमार सिंह, रोहन ठाकुर, असगर अली, राम अनुज सिंह, केडी सिंह नगर कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार पाण्डेय, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष बेबी देवी युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश कुमार यादव, पुर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव, ज्ञानी प्रसाद मेहता सचिव अनवर हुसैन, सुनैना दुबे, ललितेश्वर प्रसाद चौधरी, शिव नंदन साहू, उदय कुमार साव, संतोष कुमार देव, डाॅ. दीपक बंधू डाॅ. पी एम सिन्हा, डाॅ. जय प्रकाश आन्नद, विनय सिंह, रियाजउद्दिन अंसारी, राजू रंजन, सदरूल होदा, पंकज कुमार दास, राजेन्द्र कुमार राना, सेवा दल के विश्वास पासवान, विशेश्वर स्वर्णकार, जोगेश्वर कुमार, प्रदीप कुमार साव, उमेश कुमार साव, विभूति शरण वर्मा, राम सुन्दर प्रजापति, सोनू कुमार, मो. मेराज, अभिमन्यू प्रसाद भगत, अजय कुमार राय, मनोज कुमार, राजू कुमार, सुषमा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, उषा देवी, अशोक ठाकुर, अनिल कुमार राम, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी के अतिरिक्त कांग्रेस के सैकड़ो महिला एंव पुरूष कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Related posts