स्कूली छात्राओं के बीच जर्सी का किया गया वितरण।



बरकट्ठा:- प्रखंड के उत्क्रमित कन्या +2 विद्यालय बेलकप्पी एवं राजकीय बुनियादी विद्यालय बेलकप्पी के छात्र एंव छात्राओं के बीच खेल के प्रोत्साहन हेतू सरकार द्वारा प्रदत जर्सी(ड्रेस)का वितरण किया गया। वितरण कार्य में स्थानीय मुखिया गुड्डी देवी, उपमुखिया सुरेश कुमार पाण्डेय,प्रधानाचार्य छत्रु नायक,प्रधानाध्यापिका चाइना चक्रवर्ती,मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन राणा,कमल क्लब अध्यक्ष अनुज कुमार पाण्डेय,सचिव संजय ठाकुर,विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष अशोक यादव, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय,शिक्षक मुकेश कुमार पाण्डेय, पुरूषोत्तम पाण्डेय के अलावे शिक्षकगण उपस्थित थे।

Related posts