14 महीने बाद ममता कैबिनेट का विस्तार:9 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली, पूर्व भाजपा सांसद बाबुल को भी दीदी ने बनाया मंत्री



पश्चिम बंगाल में 14 महीने बाद बुधवार को ममता बनर्जी कैबिनेट का दूसरी बार विस्तार हुआ। राजभवन में राज्यपाल एल गणेशन ने 9 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें 7 कैबिनेट और 2 मंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं। ममता ने विधानसभा चुनाव के बाद सितंबर 2021 में भाजपा छोड़ तृणमूल में आए पूर्व सांसद बाबुल सुप्रियो को भी मंंत्री बनाया है।
कैबिनेट मिनिस्टर: बाबुल सुप्रियो, स्नेहाशीष चक्रबर्ती, पार्थ भौमिक, उदयन गुहा, प्रदीप मजूमदार, तजमुल हुसैन, सत्यजीत बर्मन।

मंत्री स्वतंत्र प्रभार: बीरबाहा हंसदा, बिप्लब रॉय चौधरी।

3-4 मंत्रियों का कटेगा पत्ता, संगठन में भेजा जाएगा
ममता परफॉर्मेंस के आधार पर 3-4 मंत्रियों को हटा सकती हैं। खबरें हैं कि इन सभी को संगठन के कामकाज में लगाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार जिन मंत्रियों को हटाने की चर्चा है उनमें सोमेन महापात्रा, परेश अधिकारी, चंद्रकांत सिंह और मलय घटक का नाम है।

Related posts