Posted by Dilip Pandey
■राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज खेल विभाग द्वारा धनबाद जिला थांग टा चैंपियनशिप का आयोजन दून पब्लिक स्कूल, धनबाद में संपन्न हुआ। चैंपियनशिप का संचालन धनबाद जिला थांग -टा संघ के देखरेख में किया गया। जिसमें मुख्य निर्णायक के रूप में रंजीत केशरी थे जबकि सहायक निर्णायक के रूप में मनोज शर्मा, कृष्णा शाव, मृत्युंजय कुमार, ममता पांडे, शामिल थे।
■चैंपियनशिप के दौरान विभिन्न आयु तथा भार वर्ग के सभी स्पर्धाओं के स्वर्ण पदक विजेताओं के नाम इस प्रकार है: जुली कुमारी, खुशी कुमारी, मनीषा सिंह, राधिका सहाय, सौरभ भारती, रवि कुमार साव, सौरभ रवानी तथा अक्षय प्रसाद। रजत पदक विजेताओं के नाम: अपराजिता घोष,दिव्यांका, ऐश्वर्या प्रसाद, नैना गुप्ता, राज कुमार किश्कू, सूरज कुमार साव, युवराज कश्यप, तथा सुमित टुडू। कांस्य पदक विजेता: प्रगति प्रिया, दिरशाना, नियति कुमारी, काजल कुमारी, उषा कुमारी, सुरभि नुपुर, मिहिर प्रसाद, कुमार वत्सल, साग्निक घोषाल, सक्षम कुमार, समरेश किस्कू, मनीष कुमार राम तथा अनीश यादव।
■चैंपियनशिप के अंत में जिला खेल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार द्वारा सभी विजेताओं को पदक तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर दून पब्लिक स्कूल के उप प्राचार्य प्रियरंजन कुमार तथा धनबाद जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बर्नवाल भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

