जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज संध्या थाना क्षेत्र के एनएच 333 सोनो चकाई मार्ग पर बुधवार शाम को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना थाना क्षेत्र के बटिया जंगल में हुई है। घायल युवक चकाई का मोहम्मद आरिफ बताया जाता है। घायल युवक झाझा सतीघाट स्थित अपने ससुराल जा रहा था।
इसी दौरान थाना क्षेत्र के बटिया जंगल में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसआई त्रिपुरारी कुमार,एसआई मुकेश कुमार केहरी पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बाइक सवार आरिफ को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया,जहां से प्राथमिक उपचार डॉक्टर अजीत कुमार के द्वार इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया गया है।