![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240522-WA0018-240x172.jpg)
जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड सोनो में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को क्लस्टर स्तरीय जीविका दीदी का एकदिवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जीविका दीदी में एनीमिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने व लोगों को इसके प्रति सचेत करने के उद्देश्य आयोजित इस प्रशिक्षण में एनीमिया से होने वाली समस्याओं, भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व 2018 से अब तक के आंकड़ों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इसके साथ ही गूगल रीड अलांग एप के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि इसके जरिए बच्चों को पढ़ने में मदद मिल सकती है। उनके भाषाई कौशल का विकास होगा। मौके पर एरिया कोर्डिनेटर, बीआरपी, कलस्टर कोर्डिनेटर व पीरामल फाउंडेशन के प्रशिक्षक प्रोग्राम लीड अशोक चौधरी और गांधी फेलो राजकुमार शास्त्री मौजूद थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)