![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20210911-WA0075-240x172.jpg)
जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चरकापत्थर थानाक्षेत्र के महेश्वरी पेनकान्ह से मायके जाने के लिए अपने दो बच्चों के साथ घर से निकली एक विवाहिता के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना विगत 22 मई की है। विवाहिता के ससुर गणपत यादव ने चरकापत्थर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए बहू और बच्चों को सकुशल ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि उसके बेटे की मौत हो चुकी है। बहू बबीता देवी दो बच्चों के साथ अपने घर पेनकान्ह में ही रहती है, जबकि एक बच्चा बहू के मायके झारखंड के गिरिडीह जिले के खुटाटांड बिरनी में रहता है।बीते 22 मई की सुबह सात बजे उनकी बहू अपने दोनों बच्चों के साथ बड़े बेटे को लाने मायके जाने के लिए घर से निकली पर अब तक लौटकर घर वापस नहीं आई है। बहू के मायके सहित सभी रिश्तेदारों के यहां खोजबीन किया गया पर कुछ पता नहीं चला। परिवार के लोग बहू और बच्चों के साथ किसी अनहोनी की आशंका से सहमें हैं।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)