![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1152,h_648/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211020-WA0006.jpg)
धीरज गया
गया पहूचे भारत सरकार लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम अंतर्गत खादी और ग्रामोद्योग आयोग पूर्वी भारत के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह का गया शहर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया है। भाजपा वाणिज्य प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी विकास कुमार के द्वारा अंग वस्त्र व विष्णु चरण प्रदान कर अभिनंदन अपने आवास पर किया गया है। इस अवसर पर चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने कहा गया जिला में खादी ग्राम उद्योग द्वारा कई योजनाएं संचालित की जानी है इस क्षेत्र में उधोग की काफी संभावनाएं हैं अगले कुछ दिनों में यहां के जरूरतमंदों को प्रशिक्षण प्रदान कर टैलेंटेड किया जाएगा ताकि वह सक्षम हो उद्योग चला सके।
इस अवसर पर डॉ शिशिर कु० भुयाँ, सह निर्देशक खादी और ग्रामोद्योग आयोग बिहार सरकार भी उपस्थित थे। भाजपा वाणिज्य प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी विकास कुमार. मध्य मंडल अध्यक्ष ऋषि लोहानी, भाजपा वाणिज्य जिला प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिंटू चरण पहाड़ी, मध्य मंडल संयोजक मनोज केसरी, दक्षिणी मंडल संयोजक मनोज सिंह, मानपुर मंडल संयोजक पप्पू कुमार, उत्तरी मंडल संयोजक विजय कंधवे, युवा मोर्चा दक्षिण मंडल अध्यक्ष धीरू कुमार, विद्यार्थी परिषद जिला संयोजक प्रशांत कुमार, नगर मंत्री सत्यम कुशवाहा स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से शामिल थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)