गया रोटरी क्लब गया सिटी द्वारा दत्तक मिडिल स्कूल डिहुरी स्कूल परिसर में बुधवार को महिलाओं के सशक्तिकरण करने के उद्देश्य ग्रामीण व असहाय महिलाओं के बीच इन दिनों बढ़ती ठंड को देखते हुए 100 कंबल वितरण किया। इस मौके पर अध्यक्ष ऋतु डालमिया ने बताया कि यह तो शुरुआत है इस गांव की खुशहाली के लिए आगे भी प्रयास किया जाएगा। कंबल वितरण में रोटरी क्लब गया सिटी सचिव कंचन वर्मा,शिव अरुण डालमिया,विपेन्द्र अग्रवाल, अशोक लोहनी, राजकुमार दुबे उषा राज, जितेंद्र कुमार,नीलू किरण प्रकाश, शिरीष प्रकाश, डॉक्टर सुचिता ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर क्लब की भूतपूर्व अध्यक्ष किरण प्रकाश ने नारी सशक्तिकरण पर एक वार्ता दी उन्होंने बताया कि अक्सर महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देती है अपने खान-पान के प्रति उपेक्षा का भाव रखती है जो कि सही नहीं है उन्होंने अपने आप को उपेक्षित ना समझ कर अपना भी ख्याल रखना चाहिए।हमारे देश के लिए महिला सशक्तिकरण क्यों आवश्यक है और अन्य सवालों को भी समझने की आवश्यकता है। वहीं रोटरी क्लब गया सिटी की अध्यक्षा ऋतु डालमिया ने बताया कि इन पर सकारात्मक रुप से सोचने की जरुरत है, महिलाओं के बारे में अपनी सोच को बदलना जरुरी है। महिलाओं को पूरी स्वतंत्रता देने की आवश्यकता है, ये उनका जन्मसिद्ध अधिकार है। महिलाओं को भी अपनी पूर्वधारणाओं को बदलने की जरुरत है कि वो कमजोर हैं और कोई भी उन्हें धोखा दे सकता है या उनका प्रयोग कर सकता है।इसके बजाय उन्हें ये सोचने की आवश्यकता है कि उनमें पुरुषों से अधिक शक्ति है और वो पुरुषों से बेहतर कर सकती हैं।
सोनो (जमुई):-बटिया थाना क्षेत्र के नैयाडीह पंचायत नहाने के दौरान पानी में डूबने से एक बच्चे की मौत
सोनो (जमुई):-बटिया थाना क्षेत्र के नैयाडीह पंचायत नहाने के दौरान पानी में डूबने से एक बच्चे की मौत