भारत सरकार के नगर विकास मंत्री को गया के विकास पर बताए उप मेयर



गया आज गया नगर निगम के उपमहापौर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने नई दिल्ली में पेट्रोलियम, आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की है आज उनके साथ वन एवं पर्यावरण एवं खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री अश्विनी चौबे मौजूद थे। इस दौरान 2022 में गया शहर के चतुर्दिक विकास को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई है
डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य मंत्री अश्विनी चौबे स्वयं पहल करते हुए गया का चहुमुखी विकास हेतु अहम योगदान रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री नगर विकास एवं पेट्रोलियम मंत्री भारत सरकार के समक्ष गया के विकास हेतु पुरजोर तरीके से संपूर्ण बातों को रखा गया है।आगे उम्मीद है कि अगले वर्ष 2022 में गया शहर को कई अभूतपूर्व विकास कार जनहित के लिए सामने दिखेगा, इस प्रकार हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं हृदय दिल से निगम व गया शहरवासियों की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे जी का आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने स्वयं अपने मंत्रालय और बहुमूल्य कार्य को स्थगित या विराम करके नगर विकास आवास मंत्री भारत सरकार के कार्यालय में जाकर गया के विकास हेतु हर संभव सहयोग प्रदान किए इसके लिए पुनः कोटी का धन्यवाद ज्ञापित करना भी चाहता हूं। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की संपूर्ण लोगों का सहयोग से गया शहर को अगले 2022 में बहुत कुछ आश्चर्यजनक चीज देखने को प्राप्त होगा यह कहा उप मेयर ने!

Related posts