शहीद सुरेंद्र महतो की मनाई गई 46वी पुण्यतिथि




पाथरडीह(धनबाद) :चासनाला महतो बस्ती स्थित शहीद सुरेंद्र मैदान में रविवार को शहीद सुरेंद्र महतो के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि एवं 46वा संकल्प सभा आयोजित की गई। वही बीसीकेयू कार्यालय से गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाल सुरेंद्र मैदान पहुंचा, जिसमे सैकडो महिला एवं मजदूर शामिल थे।

सर्व प्रथम समाधि स्थल पहुंच पार्टी धवज फहराने के पश्चात शहीद सुरेंद्र महतो के परिजनों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की।वहीं बारी बारी से गन्यमान लोगो व मजदूर,महिलाओं द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए बीसीकेयू के केंद्रीय अध्यक्ष सुंदर लाल महतो ने कहा की आज हमलोग शाहिद सुरेंद्र महतो की 46 वां शहादत दिवस मना रहे है।इनके शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। कहा की 28 जनवरी1978 को दबंगों वा गुण्डो द्वारा इनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उस समय क्षेत्र में गुंडा राज कायम था, महिला ,मजदूरों पर अत्याचार चरम सीमा पर था, गरीब तपके के लोगो पर शोषण करने का काम किया जाता था, जिसको लेकर ये आंदोलन रत थे, दबंगों द्वारा हत्या कर दी गई थी।वही बारी बारी से अतिथियो द्वारा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।

इस दौरान बीसीके यू के ओर से कड़ाके कि ठंड को देखते हुए गरीब असहाय लोगो के बीच पांच सौ कंबल का वितरण किया गया, ताकि लोगो को ठंड में राहत मिल सके।मौके पर बीसी के यू के केंद्रीय अध्यक्ष सुंदर लाल महतो,उपाध्यक्ष योगेंद्र महतो ,जितेंद्र मिश्रा,नटवर महतो,गोरा सरकार, रजप अंसारी, काली सेन गुप्ता,शुशील दुबे,शिव कुमार सिंह,मानस दा,राम कृष्ण,राजेंद्र बाउरी,सूरज पासवान,सीता राम पासवान,सुबोध सिंह,अरुण यादव,शहीद रजा,दिलीप ओझा,विकाश ठाकुर,अमरजीत पासवान,आदि उपाथित थे।

Related posts