धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान,जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित कर जिला में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। मौके पर जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने जिला में चल रहे सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के विशेष सदस्यता अभियान जो विगत वर्ष से 31 मार्च 2022 तक पूरे देश में चला जा रहा है, इसके तहत सदस्यता अभियान को और अधिक गतिशील बनाने हेतु हम सभी कांग्रेसजनों को बढ़-चढ़कर आगे आना होगा और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर बल दिया गया,आगे उन्होंने कहा कि ऑफलाइन के माध्यम से चल रहे सदस्यता अभियान के साथ-साथ डिजिटल सिस्टम के माध्यम से जिले के सभी बूथों पर कम से कम 50 सदस्यों को आवश्यक रूप से प्राथमिक सदस्यता दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा दोनों माध्यम से सस्ता ग्रहण करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को ₹5 सदस्यता शुल्क जमा करना होगा आगे उन्होंने कहा कि सबसे अधिक सदस्य बनाने वाले पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी की ओर से सम्मानित किया जाएगा, आगे उन्होंने कहा कि प्राथमिक सदस्यता की समाप्ति 31 मार्च को होने के बाद सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे एवं बूथ/पंचायत स्तर,प्रखंड/नगर स्तर एवं जिला से लेकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर का चुनाव संपन्न कराया जाएगा आगे जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने उपस्थित सभी कांग्रेसजनों से सदस्यता अभियान के मेनुअल एवं डिजिटल के माध्यम से पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आहवान किया एवं उन्होंने विश्वास दिलाया कि झारखंड प्रदेश में दो सत्र से धनबाद जिला सदस्यता अभियान में अब्बल रही है और आशा जताया की निश्चित रूप से इस बार भी लगभग लाखों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर धनबाद में सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर धनबाद जिला अभियान में अब्बल रहेगी। इसी क्रम में आज जिला के अनेकों पदाधिकारियों एवं प्रखंड नगर के अध्यक्षों के द्वारा जिसमें मुख्य रुप से राजेश्वर यादव, अवधेश पासवान, इम्तियाज अली,राकेश गुप्ता,रमेश राय,शशिभूषण तिवारी सहित अनेकों लोगों ने सदस्यता अभियान के माध्यम से सदस्य बनाकर शुल्क सहित जिला कांग्रेस कार्यालय में जमा किया गया एवं जो भी पदाधिकारी अपना सदस्यता रसीद काट कर जिला कार्यालय में जमा नहीं किए हैं वह अविलंब 29 मार्च को दोपहर 2:00 बजे तक जमा कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि प्रदेश कार्यालय में समर्पित किया जा सके साथ साथ डिजिटल सदस्यता अभियान के माध्यम से जो भी सदस्य बना रहे हैं वह सभी अपना डिटेल 29 मार्च तक जिला कांग्रेस कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करेंगे।बैठक में मुख्य रूप शमशेर आलम,बीके सिंह,पप्पू कुमार तिवारी,आसिफ रजा ,सुडु सिंह,शुभ्रवरण तिवारी सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।