धनबाद: मगही भोजपुरी मैथिली संस्कृति बचाओ मंच के बैनर तले धनबाद लोकसभा सांसद पशुपतिनाथ सिंह के आवास घेराव किया गया

धनबाद: मगही भोजपुरी मैथिली संस्कृति बचाओ मंच के बैनर तले धनबाद लोकसभा सांसद पशुपतिनाथ सिंह के आवास घेराव किया गया एवं मंच के द्वारा ज्ञापन दिया गया घेराव कार्यक्रम में आए हुए वक्ताओं ने अपनी बात रखते हुए कहा कि धनबाद सांसद धनबाद में रह रहे मगही भोजपुरी अंगिका भाषा के लोगों को बलि चढ़ा कर अपना राजनीतिक लाभ लेते हैं शिक्षा एवं नियोजन नीति मे धनबाद बोकारो से मगही भोजपुरी अंगिका भाषा को क्षेत्रीय भाषा से हटाए जाने पर धनबाद सांसद मोनी बाबा बन कर मोन बैठे हुए हैं उन्हें लगता है मगही भोजपुरी अंगिका भाषा के लोगों को बलि चढ़ाने पर उनके इष्ट देवता उनके आका खुश होकर उन्हें 2024 में पुनः संसद बनाएंगे परंतु धनबाद के जनता मन बनाए हुए है कि जो व्यक्ति अपनी मात्री भाषा के लोगों को मान सम्मान स्वाभिमान का रक्षा नहीं कर सकता है उन्हें जितने का भी अधिकार नहीं है सांसद महोदय चाहते तो धनबाद के एक प्रतिनिधि मंडल बनाकर झारखंड सरकार एवं राज्यपाल से वार्ता कर जनसंख्या आधार पर मगही भोजपुरी अंगिका भाषा आरक्षित करते एवं इन भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा में शामिल कराते परंतु उन्होंने ऐसा पहल कभी नहीं किया धनबाद का जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे भविष्य में धनबाद के जनता उन्हें कायर पुरुष कहके संबोधित करेंगे आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे मंच के संयोजक मदन राम मंच के प्रवक्ता जितेंद्र पासवान वार्ड पार्षद शैलेंद्र सिंह मंच के संस्थापक सदस्य बंटी सिंह अविनाश सिंह ,अभिषेक सिंह, विजय सिंह, डीएन पाठक डीसी खान, महिला नेत्री सुमित्रा राय, मनन यादव ,विजय गुप्ता ,दिनेश खरवार, चिन्मय घोष, साहीवाल माहथा ,जूही देवी, पूनम देवी, वेदना देवी, पुनिया देवी, पुष्पा देवी, योगी सिंह सूरज पासवान अमरनाथ यादव रोहित यादव मंटू शाह अजय सा जीवन राम अनवर अंसारी अभय सिंह अमित कुमार आकाश रवानी राजा अजय महेश पासवान मुकेश कुमार अर्जुन पासवान पूजा देवी पुष्पा कांता देवी करण सिंह अनिल अग्रवाल विनोद तिवारी

Related posts