![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210721-WA0021-240x172.jpg)
तोपचाँची : थाना अंतर्गत गोमो रोड रंगरीटांड चौक के समीप एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाईक सवार को अपनी चपेट में लिया। बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक भागने की फिराक में रहा। इस क्रम में बोलेरो का बांया टायर फट जाने से बोलेरो ने असंतुलन खोया जिसके बाद बोलेरो चालक पकड़ में आया। इस घटना में बाइक सवार आनंद महतो को गम्भीर चोटें आई है। उनके पैर की हड्डी टूट गई है। ग्रामीणो की मदद से आनंद को बेहतर ईलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार भवानी चौक धोवाटांड निवासी आनंद कुमार महतो एक महिला को अपनी बाईक संख्या जेएच10बीवाई/5949 से तोपचाँची से भवानी चौक अपने घर जा रहे थे। रंगरीटांड के पास तेज रफ्तार बोलेरो ओडी10सी/9131 ने उसे पीछे से धक्का मार दिया। बोलेरो के धक्के से जहाँ आनंद महतो का एक पैर की हड्डी टूट गई वहीं महिला को हल्की चोटें आई है।
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210721-WA0022.jpg?resize=1024%2C609&ssl=1)
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)