धनबाद बुधवार को मार्क्सवादी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन महतो ने देश के राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू एंव यशवंत सिन्हा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजग गठबंधन ने राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में महामहिम पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू के नाम का प्रस्ताव लाकर अच्छी पहल की है। द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला है और पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति के उम्मीदवार बनी है। वहीं विपक्षी गठबंधन का यशवंत सिन्हा एक जानकार एंव सुलझे हुए व्यक्तित्व के धनी है। लेकिन देश के राष्ट्रपति पद पर पहली बार एक आदिवासी महिला का मौका मिला है और उन्हे यह मौका मिलना चाहिए। जिससे देश के आदिवासियों पर शोषण, दोहन, अत्याचार पर अंकुश लग सके एंव उनका जीवन स्तर सुधार हो।