हेमंत सरकार मजबूती के साथ अपना कार्यकाल पूरा करेगी: ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह



धनबाद:शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से धनबाद परिसदन में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा झारखंड सरकार को अस्थिर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं उनके क्रियाकलापों को लोगों तक पहुंचाने को लेकर संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया।संवाददाता सम्मेलन में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश में गैर भाजपा शासित राज्यों में सरकार को अस्थिर करने कि घृणित कार्य कर रही है, राज्य में राज्यपाल एक संवैधानिक पद पर हैं झारखंड में अस्थिरता का माहौल है राजनीतिक से लेकर प्रशासन जगत तक में 9A के मामले में राजभवन की ओर से केंद्रीय निर्वाचन आयोग को जो रिपोर्ट दी गई है उसके बारे में अब तक कोई सार्वजनिक घोषणा नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है निर्वाचन आयोग की सिफारिश पर राजभवन ने जो निर्णय लिया है उसके बारे में स्थिति जल्द से जल्द स्पष्ट करें इसमें देर से संवैधानिक कर्तव्यों और मूल्यों के खिलाफ जाता है, राज्य में वर्तमान हेमंत सरकार को किसी प्रकार की कोई खतरा नहीं है सरकार में 52 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है और पूरी मजबूती के साथ हेमंत सरकार अपनी पूरी कार्यकाल पूरा करेगी।आगे उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा आगामी 4 सितंबर को रामलीला मैदान,नई दिल्ली में प्रस्तावित महंगाई पर हल्ला-बोल रैली कार्यक्रम आयोजित की गई है,उक्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिला से सैकड़ों कांग्रेसजन कल दिल्ली के लिए निकल चुके हैं और आज लगभग डेढ़ सौ से 200 कांग्रेसी दिल्ली के लिए कूच करेंगे।आगे श्री सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा आगामी 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की शुभारंभ करेंगी। भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम 7 दिसंबर को कन्याकुमारी से प्रारंभ होगी जो 12 राज्यों एवं 2 केंद्र शासित प्रदेशों से 3500 किलोमीटर दूरी तय कर जम्मू कश्मीर में समाप्त होगी, उक्त कार्यक्रम में पहुंच कर जिला के सभी कांग्रेसजनों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता मयूर शेखर झा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार गैर भाजपा शासित राज्यों में सरकार को अस्थिर करने के साथ-साथ संवैधानिक कर्तव्य और मूल्यों के खिलाफ कार्य करती है राज्यपाल एक संवैधानिक पद पर हैं इसके बावजूद झारखंड में अस्थिरता का माहौल बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रेस वार्ता में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि राज्यपाल संवैधानिक पद पर रहने के बावजूद राजनीतिक जगत से लेकर प्रशासनिक जगत तक में अनिश्चितता उत्पन्न किया जाना बड़ा प्रश्नचिन्ह एवं दुर्भाग्यपूर्ण है.प्रेस वार्ता में पप्पू पासवान, पप्पू कुमार तिवारी,कामता पासवान,बबलू दास,अरविंद सैनी सहित दर्जनों कांग्रेसियजन उपस्थित थे।

Related posts