केयर एंड सर्व फाउंडेशन अपने प्रथम वर्षगांठ का पूर्व मध्यान भोजन संयुक्त रूप से करके किये सेवा।
धनबाद,प्रतिदिन की तरह आज भी समाज सेवी संस्था केयर एंड सर्व फाउंडेशन शाहिद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (पीएमसीएच हॉस्पिटल परिसर) में गरीब असहाय और जरूरतमंदों को भोजन कराएं। आज का कार्यक्रम कुछ अलग था क्योंकि आज लायंस क्लब ऑफ धनबाद कोलफील्डस के सदस्यों के साथ मिलकर यह सेवा दिए। आज तकरीबन 265 जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। आज का भोजन के लिए दान लायंस क्लब ऑफ कोलफील्ड के तरफ से दिया गया और 17 अक्टूबर 2022 को भी लायंस क्लब की तरफ से भोजन कराया जाएगा। आज दोनों संस्था के सदस्यों ने अपने हाथों से खाना परोस कर जरूरतमंदों को खाना खिलाकर पुण्य का भागीदारी बने। आज का भोजन में चावल,आलू सोयाबीन का सब्जी और केला दिया गया। आपको बता दें कि कल 16 अक्टूबर 2022 को फाउंडेशन का पहली वर्षगांठ कार्यक्रम है।
आज का इस कार्यक्रम में केयर एंड सर्व फाउंडेशन सामाजिक संस्था के प्रभाष चंद्र,अध्यक्ष,राजेश कुमार सिंह सचिव,सुमित अग्रवाल कोषाध्यक्ष के अलावे,लायंस क्लब धनबाद के लायंस जगदीश सिंह दुआ-अध्यक्ष,लायंस राकेशआनंद-सचिव,लायन बसंत,बजाज-कोषाध्यक्ष,लायंस सोमनाथप्रुथी-क्लब,संचालक,लाइंस सी एल चुग,लायंस डॉ.सुदेश चुग,लायंस पंकज चौरसिया,लाइंस जे प्रकाश नारायण,लायंस तारा पाठक,अमरेश कुमार सिंह,जबकि केयर एंड सर्व फाउंडेशन के तरफ से नीलकमल खवास,रॉबिन चटर्जी,संजय सजावट,अजय कुमार चौधरी दिलिप चौधरी,अरविंदो बनर्जी,संजय कुमार,विजय कुमार,शंभू कुमार अम्बसटा,प्रभात रंजन कुमार,अभय कुमार और मुन्ना खान उपस्थित थे।